Search

 
 
 

J&K : रामबन-पुंछ में भूस्खलन, 200 वाहन फंसे, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बंद

 
Jammu Kashmir :   जम्मू-कश्मीर के रामबन और पुंछ जिलों में बुधवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने की खबर है. जिसकी वजह से मिट्टी धंस गयी है और पत्थर भी टूटकर गिर रहे हैं.  मिट्टी धंसने और पत्थरों के गिरने की वजह से राजमार्ग  पर यातायात बंद कर दिया गया है. राजमार्ग पर अलग-अलग हिस्सों में 200 से भी अधिक वाहन फंसे हुए हैं. मशीनों की मदद से रास्ते से मलबा हटाने का काम जारी है. रामबन के एसएसपी मोहिता शर्मा इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-execution-of-three-cases-in-the-milan-fortnight/">लातेहार:

मन का मिलन पखवाड़ा में तीन मामलों का निष्पादन)

रामबन में हमेशा होता है भूस्खलन

बता दें कि इससे पहले 10 अप्रैल को भी रामबन जिले में एक पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था. वहीं 31 मार्च को भी रामपैड़ी इलाके में रात करीब दो बजे पहाड़ से भारी मलबा और पत्थर गिरा था. जिसकी वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बंद करना पड़ा था. सड़क निकासी एजेंसियों ने अपनी जान को खतरे में डालकर एक वाहन के गुजरने के लिए रास्ता बनाया था. जिसके बाद राजमार्ग में फंसे वाहनों को निकाला गया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-youth-recovered-from-dhurva-police-engaged-in-investigation/">रांची

: धुर्वा से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही