Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रविवार को रद्द रहेगी स्टील एक्सप्रेस, मुंबई मेल के भी समय में बदलाव

Jamshedpur (Rohit Kumar) : खड़गपुर डिवीजन के संतरागाछी स्टेशन के पास एफओबी लॉन्चिंग को लेकर रेलवे ने रविवार को आठ घंटे का पावर ब्लॉक लिया है. इसको लेकर कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को शर्ट टर्मिनेट भी किया गया है. रेलवे की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक एफओबी लांचिंग को लेकर आठ घंटे का पावर ब्लॉक लिया गया है. पावर ब्लॉक के कारण टाटानगर से होकर हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर 12814/12813 टाटा-हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-execution-of-283-cases-in-national-lok-adalat/">घाटशिला

: राष्ट्रीय लोक अदालत में 283 मामलों का निष्पादन

रद्द होने वाली ट्रेनें

रद्द होने वाली ट्रेनों में 12814 हावड़ा – टाटा स्टील एक्सप्रेस, 12813 टाटा- हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, 18014/12 बोकारो स्टील सिटी/ चक्क्रधरपुर- हावड़ा एक्सप्रेस, 18011/13 हावड़ा – बोकारो स्टील सिटी/ चक्क्रधरपुर-एक्सप्रेस शामिल है.

समय बदल कर चलने वाली ट्रेन

ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा – सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 14 मई को हावड़ा से दो घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी, 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल 14 मई को हावड़ा से 4.30 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी, 12130 हावड़ा – पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 मई को तीन घंटे देरी से प्रस्थान करेगी, गाड़ी संख्या 12245 हावड़ा- एसएमवीभी दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे देरी से प्रस्थान करेगी . इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-madhusudan-mahto-teachers-training-students-took-out-awareness-rally/">चक्रधरपुर

: मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली

खड़गपुर में यात्रा समाप्त करने वाली ट्रेन

18044 भद्रक- हावड़ा एक्सप्रेस अपनी यात्रा खड़गपुर में समाप्त करेगी, 18043 हावड़ा – भद्रक एक्सप्रेस खड़गपुर से अपनी यात्रा शुरु करेगी, 18003 आद्रा- हावड़ा शिरोमणि एक्सप्रेस अपनी यात्रा खड़गपुर में समाप्त करेगी, 18004 हावड़ा- आद्रा शिरोमणि एक्सप्रेस अपनी यात्रा खड़गपुर से शुरुआत करेगी.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही