Search

 
 
 

जमशेदपुर : करणी सेना के नेता की मौत पर बिष्टुपुर में हिंसा, सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा

करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद सोमवार देर शाम जमशेदपुर में तनाव फैल गया. बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर पर बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
 

Jamshedpur :  करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद सोमवार देर शाम जमशेदपुर में तनाव फैल गया. बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर पर बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

 

प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इसी बीच आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा की गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया. मौके पर मौजूद दो अन्य पुलिस वाहनों पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे उन्हें भी नुकसान पहुंचा.

 

हंगामे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. बाद में वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता हुई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की बात कही है.

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही