Search

जमशेदपुर : टाटा क्रूसिबल क्विज के 19वें संस्करण के लिए 1.2 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज 2023, परिसरों के लिए भारत का सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस क्विज है, जिसके लिए पूरे भारत के 1.2 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को अब पहले क्वालीफायर राउंड में अपने ज्ञान का परीक्षण करने का मौका मिलेगा, जो कि 15 जून (गुरुवार) और 18 जून (रविवार) को निर्धारित क्विज का प्रारंभिक स्तर है. राष्ट्रव्यापी प्रारंभिक स्तर पर सॉफ्टवेयर आधारित एमसीक्यू प्रश्नोत्तरी के रूप में आयोजित किया जाएगा. जिसमें 30 सेकंड में 30 प्रश्नों का उत्तर देना होगा. कैंपस क्विज के ऑनलाइन संस्करण के लिए देश को 24 क्लस्टर में बांटा गया है. लेवल वन प्रीलिम्स में अपने स्कोर के आधार पर 24 क्लस्टर्स में से प्रत्येक के शीर्ष 100 प्रतिभागी लेवल टू राउंड में आगे बढ़ेंगे और प्रत्येक क्लस्टर से लेवल टू राउंड के 12 उच्चतम स्कोरिंग करने वाले प्रतिभागी फाइनल वाइल्ड कार्ड राउंड के लिए आगे बढ़ेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-will-talk-to-the-government-so-that-the-displaced-do-not-face-any-problem-in-the-rainy-season-mla/">चांडिल

: बरसात में विस्थापितों को नहीं हो परेशानी इसके लिए सरकार से करेंगे बात – विधायक

24 क्लस्टरों को चार जोन में बांटा गया है

इन 24 क्लस्टरों को आगे चार जोन- दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और उत्तर में बांटा गया है. प्रत्येक जोन में 6 क्लस्टर हैं. चार जोनल और नेशनल फाइनल ग्राउंड इवेंट के रूप में आयोजित किए जाएंगे. प्रत्येक क्लस्टर फाइनल के विजेता जोनल फाइनल के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे. क्लस्टर विजेता को 35,000 और उपविजेता को 18,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा. चार जोनल फाइनल्स के विजेता सीधे नेशनल फाइनल्स राउंड में पहुंचेंगे. चार जोनल फाइनल से उपविजेता वाइल्ड कार्ड फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे और 4 में से 2 उपविजेता राष्ट्रीय फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगे. इस तरह कुल मिलाकर 6 फाइनलिस्ट राष्ट्रीय फाइनल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे. जहां शीर्ष स्कोरर को राष्ट्रीय चैंपियन का ताज पहनाया जाएगा, जिसे 2.5 लाख रुपये और प्रतिष्ठित टाटा क्रूसिबल ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा. इस वर्ष राष्ट्रीय विजेता और राष्ट्रीय फाइनल में शीर्ष दो स्कोरर को टाटा समूह के साथ इंटर्नशिप जीतने का मौका मिलेगा. टाटा क्रूसिबल क्विज का संचालन प्रसिद्ध क्विज मास्टर गिरि बालासुब्रमण्यम करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//