Search

जमशेदपुर : टाटा स्टील में स्थापित की गई 1.44 एमडब्ल्यूपी की सौर ऊर्जा परियोजना

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील के जमशेदपुर वर्क्स केहॉट स्ट्रिप मिल में शुक्रवार को 1.44 एमडब्ल्यूपी क्षमता की चौथी रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना की गई. हॉट स्ट्रिप मिल में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट स्टील मैन्युफैक्चरिंग चैतन्य भानु ने इसका फीता काटकर उद्घाटन किया. यह परियोजना टाटा पावर द्वारा टाटा स्टील के साथ बड़े समझौते के तहत विभिन्न स्थानों पर कुल 41 मेगा वाट की स्थापना के लिए छत के ऊपर, फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड सौर पैनलों के संयोजन के साथ शुरू की गई है. सेंट्रल वेयरहाउस, कोल्ड रोलिंग मिल और सेंट्रल वेयरहाउस में कुल 5.13 एमडब्ल्यूपी की तीन रूफटॉप सौर परियोजनाएं पहले ही चालू की जा चुकी हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sarhul-festival-celebrated-by-worshiping-at-sarna-site-with-shobha-yatra/">चाईबासा

: शोभा यात्रा के साथ सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर मनाया सरहुल पर्व

ऊर्जा फुटप्रिंट का विस्तार कर रही टाटा स्टील 

टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स में 10.8 एमडब्ल्यूपी की फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना और सोनारी हवाई अड्डे पर 2.0 एमडब्ल्यूपी की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना की भी योजना है. टाटा स्टील में सस्टेनिबिलिटी हमेशा एक प्रमुख सिद्धांत रहा है. जो इसके व्यापार दर्शन में सन्निहित है, और पहचान किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक दीर्घकालिक, समग्र दृष्टिकोण द्वारा समर्थित है. टाटा स्टील की स्थिरता एवं साख को मजबूत करने के लिए मूल्य श्रृंखला में कई निश्चित कदम उठाए गए हैं. हाल के दिनों में, सौर और गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन ने अपने परिचालन स्थानों में गति प्राप्त की है. टाटा स्टील स्वच्छ ऊर्जा समाधानों की तलाश में है और अपने नवीकरणीय ऊर्जा फुटप्रिंट का विस्तार कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp