Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिजली विभाग का 10 बड़े बकाएदारों के पास 1.40 करोड़ है बकाया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिजली विभाग बड़े बकाएदारों पर नकेल कसने की तैयारी कर रहा है. विभाग के निलामपत्र पदाधिकारी ने जिले के दोनों अनुमंडल (धालभूम एवं घाटशिला) के 10 बड़े बकाएदारों की सूची जारी करते हुए वसूली की कार्रवाई शुरु की है. बकाएदारों में कई कंपनियां, उद्यमी एवं रेसिडेंसियल सोसाइटी शामिल हैं. विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 10 बकाएदारों पर विभाग का कुल एक करोड़, 39 लाख, 83 हजार, 76 रुपया बकाया है. जिसमें 58 लाख, 64 हजार, 97 रुपया इंट्रेस अमाउंट है. इन सभी के खिलाफ बकाया वसूली की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-adviser-of-kolhan-government-estate-phoolchand-samad-passed-away-people-gathered-at-the-funeral/">तांतनगर

: कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के सलाहकार फूलचंद सामड का निधन, अंतिम संस्कार में जुटे लोग

इन कंपनियों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

मेसर्स सनराईज सेरियल प्राईवेट लिमिटेड, नुतनगढ़, (कुल बकाया 3833268 रुपया), मेसर्स भालोटिया स्टील एंड अदर्स, सुंदरनगर (कुल बकाया 2743129 रुपया), मेसर्स गोयल वायर्स वर्क्स प्राईवेट लिमिटेड, काशिदा घाटशिला, (कुल बकाया 4487165 रुपया), वास्तू विहार वेलफेयर सोसाइटी, वास्तू विहार कालोनी लुआबासा, बिरसानगर (कुल बकाया 587204 रुपया), अमित प्रसाद गुप्ता, लकड़ीटाल भुइयांडीह सिदगोड़ा (कुल बकाया 270728 रुपया), मेसर्स इंजीनियरिंग इंडिया, पुराना बस्ती रोड जुगसलाई (कुल बकाया 1436519 रुपया), बीरेंद्र कुमार साहा, सिदगोड़ा जमशेदपुर (कुल बकाया 296782 रुपया), कृष्ण कुमार गिरी मुसाबनी (कुल बकाया 153737 रुपया), यूनिक प्रिंटर्स पीबी रोड जुगसलाई, (कुल बकाया 79060 रुपया) एवं बृजराज इंजीनियरिंग वर्क्स, नया बाजार, रामटेकरी रोड जुगसलाई (कुल बकाया 95484 रुपया). [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही