Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर की ओऱ से 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-1 का आयोजन किया गया है. यह कैंप गुरुवार को आरंभ हुआ, जो 10 जून तक चलेगा. कैंप में सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के बालक वर्ग के 400 एवं बालिका वर्ग के 200 कुल मिलाकर 600 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं. कैंप में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के 12 एनसीसी एएनओ अधिकारी एवं 23 पीई स्टाफ मौजूद रहेंगे. इस कैंप का विधिवत उद्घाटन 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव मिश्रा आगामी 2 जून को सुबह 10:00 बजे करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-studies-will-start-in-minority-schools-of-the-district/">जमशेदपुर
: जिले के अल्पसंख्य स्कूलों में शुरू होगी इंटर की पढ़ाई [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय सीएटीसी कैंप आरंभ
Leave a Comment