Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मां तारा काली मंदिर में 28 मार्च को होगी 10 महाविद्याओं की पूजा

Jadugora : जादूगोड़ा के मुक्ति धाम स्थित मां तारा काली मंदिर में जैत्र अमावस्या पर 28 मार्च को विशेष पूजा का आयोजन किया गया है. इसमें 10 महाविद्याओं की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाएगी. अध्यक्ष टिक्की मुखी ने बातया कि कमेटी के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं. मंदिर में रंग-रोगन व विद्युत सज्जा का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. पूजा की समाप्ति पर महाभोग का वितरण होगा. इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी. ज्ञात हो कि जादूगोड़ा मुक्ति धाम स्थित मां तारा काली मंदिर में पूजा पिछले 15 वर्षों से लगातार होती आ रही है. पश्चिम बंगाल के वीरभूम स्थित तारा पीठ दूर होने के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जादूगोड़ा मुक्तिधाम में ही मां तारा पीठ की स्थापना की गई. पूजा कमेटी में अध्यक्ष टिक्की मुखी के अलावा लोलिन मुखी, अशोक सिंह, राजेश शर्मा, अमित सिंह, अनिल सिंह, मृणाल महतो, शंकर भक्त शामिल हैं. मुख्य पुजारी मजूमदार, तांत्रिक पुजारी गीनू राम सोरेन, व गांधी कर्मकार तैयारी में जुटे हैं. यह भी पढ़ें : सनी">https://lagatar.in/sunny-deol-starrer-film-jaats-trailer-is-out-randeep-hoodas-strong-performance-seen/">सनी

देओल स्टारर फिल्म जाट का ट्रेलर आउट,रणदीप हुड्डा की दिखी दमदार परफॉर्मेंस
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही