Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जन्मजात कटे होठ व तालु जांच शिविर में 10 रोगी चयनित, ऑपरेशन 21 नवंबर को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): आनन्द मार्ग के गदड़ा आश्रम में ऑपरेशन स्माइल, इंगा हेल्थ फाउंडेशन व आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से जन्मजात होठ व तालु कटे रोगियों के लिए निशुल्क ऑपरेशन जांच शिविर लगा. जांच शिविर में कुल 15 मरीज आये, जिसमें 5 कुपोषण युक्त बच्चे मिले. उन्हें लेक्टोजन व दवा निशुल्क उपलब्ध कराया गया. जबकि 10 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया. इन मरीजों का ऑपरेशन 21 नवंबर को स्माइल मिशन दुर्गापुर में किया जाएगा. ये ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा. दुर्गापुर ले जाने के लिए वाहन की विशेष व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-chhavi-ranjans-bail-in-ed-court-on-october-20-high-court-will-hear-the-petition-on-november-30/">लैंड

स्कैम : छवि रंजन की बेल पर ED कोर्ट में 20 अक्टूबर को सुनवाई, हाईकोर्ट 30 नवंबर को सुनेगा याचिका

ये जन्मजात बीमारी है

इस अवसर पर दुर्गापुर आई क्यू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पेशेंट कोऑर्डिनेटर अपूर्व मंडल ने कहा, कटे होंठ और तालू विकास के दौरान चेहरे के ऊतकों के ठीक से नहीं जुड़ने के कारण होता है. यह एक प्रकार का जन्मगत दोष है. गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान, बहुत कम या अधिक उम्र मे मां बनना, गर्भावस्था के समय में कुपोषण के शिकार इसके प्रमुख कारण हैं. कटे होठ व तालु की सर्जरी होने से ठीक हो जाता है. ऐसे रोगी पूरे विश्व में 800 जन्मे बच्चों में से एक या दो मिलते हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित महतो, अमित देव,झुरी देव, सुनील आनंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/three-news-from-adityapur-singhbhum-boys-cricket-club-remains-a-buddhist-temple-of-nepal-in-the-51st-year/">आदित्यपुर

की तीन खबरें : 51वें वर्ष नेपाल का बौद्ध मंदिर बना रहा सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही