Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरना धर्म कोड लागू करने सहित 10 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  आदिवासी सेंगेल अभियान का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जमशेदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार से मिला. इस दौरान राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्री मांग पत्र उन्हें सौंपा. जिसमें 2023 में सरना धर्म कोड लागू करने, गिरीडीह स्थित पारसनाथ पर्वत को जैन समुदाय के कब्जे से मुक्त कराकर आदिवासियों को सौंपने, कुड़मियों को एसटी का दर्जा नहीं देने की मांग समेत अन्य मांगे शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल में आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक बीमो मुर्मू, सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन, जमशेदपुर प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष भागीरथ मुर्मू, प्रखंड सेंगेल परगना मगत मारडी, डॉ.सोमाय सोरेन, सेंगेल माझी अर्जुन मुर्मू, जगत मुर्मू, सनत बास्के, कमल किरण टुडू, मनोज मुर्मू आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-retender-of-elevated-corridor-in-govindpur-should-be-done-soon-mangal-kalindi/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर का जल्द हो रीटेंडर- मंगल कालिंदी  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही