- भाजपा मंडल अध्यक्षों को वोटर लिस्ट व पार्टी का झंडा बैनर सौंपा गया
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय जनता युवा मोर्चा की 23 अगस्त को प्रस्तावित रांची रैली में जमशेदपुर महानगर से 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके लिए सभी 28 मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक वूथ से 10-10 लोगों की टोली बनाने का निर्देश दिया गया. सोमवार को सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय बुलाकर रैली की तैयारी करने तथा प्रत्येक बूथ पर 10-10 लोगों की टोली बनाने का निर्देश दिया गया. इस दौरान सभी को वोटर लिस्ट भी सौंपा गया. जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा ने बताया कि 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जन आक्रोश रैली है. जिसके लिए मंडल अध्यक्षों को वोटर लिस्ट, पार्टी झंडा व पंपलेट-पोस्टर उपलब्ध कराया गया. साथ ही सभी से 20 अगस्त तक बैठक करके आगामी चुनाव की रणनीति के साथ-साथ रांची रैली की तैयारी करने के लिए कहा गया.
इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-uma-pado-devotee-lost-mukesh-kumar-won-by-getting-610-votes/">Jadugoda
: उमा पदो भक्त हारे, मुकेश कुमार 610 मत प्राप्त कर जीते मंडलवार प्रभारी नियुक्त
भाजपा ने जिले के सभी 28 मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए. प्रभारी की मौजूदगी में मंडलों में बैठकें होंगी. सभी मंडल अध्यक्षों को प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिया गया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment