Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रामलीला मंचन का 100वां वर्ष, भव्य आयोजन को लेकर तैयारी शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : श्री रामलीला उत्सव समिति के 100वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रामलीला मैदान साकची में रामलीला मंचन के लिए पंडाल निर्माण कार्य आरंभ हुआ. इस अवसर पर आयोजित भूमि पूजन अनुष्ठान में समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पंडाल का निर्माण भालूबासा के सौरव टेंट डेकोरेटर्स के अशोक राव के नेतृत्व में उनकी टीम कर रही है. समिति इस वर्ष रामलीला का मंचन भव्य रूप से करना चाहती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-teacher-vimal-kishore-boypai-was-given-a-grand-welcome-by-the-school-management-and-parents/">चाईबासा

: शिक्षक विमल किशोर बोयपाई का विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने किया भव्य स्वागत

मैदान में लगे पेवर्स ब्लॉक बढ़ाएंगे पंडाल की शोभा 

इसलिए यह पंडाल भी बहुत आकर्षक बनाया जा रहा है. नए स्थायी मंच के निर्माण के साथ-साथ मैदान में लगे हुए पेवर्स ब्लॉक भी इस पंडाल की शोभा बढ़ाएंगे. इस भूमि पूजन अनुष्ठान में श्री रामलीला उत्सव समिति के अध्यक्ष रामपाल मिश्रा, कोषाध्यक्ष राम केवल मिश्रा, उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, दिलीप तिवारी, प्रदीप चौधरी, अनिल चौबे, व्यवस्थापक गौरी शंकर, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा तथा सह कोषाध्यक्ष मनीष मिश्रा व जेके शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही