Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : XLRI में समर इंटर्नशिप के लिए पहुंची 103 कंपनियां

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : एक्सएलआरआइ में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआइपी) का आयोजन किया गया. इसमें संस्थान के सभी 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया. वर्ष 2022-2024 के पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट व पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों ने लॉक किया है. एक्सएलआरआइ के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बैच है. संस्थान के कुल 510 विद्यार्थियों को देश व दुनिया की अलग-अलग बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया है. एक्सएलआरआइ की ओर से बताया गया कि इस बार संस्थान के कुल 510 विद्यार्थियों को कुल 525 ऑफर दिये गये. इसमें कुल 103 कंपनियां शामिल हैं. जिसमें कंसल्टिंग, फाइनांस, सेल्स, मार्केटिंग, जेनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन मैनेजमेंट ऑपरेशन, अनालिटिक्स एंड एचआर जैसी सेक्टर की कंपनियां शामिल थी. इसमें इस बार का सर्वाधिक 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह का इंटर्नशिप स्टाइपेंड ऑफर किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-honored-the-youth-who-saved-the-drowning-youth-in-baroda-ghat-by-risking-his-life/">जमशेदपुर

: बड़ौदा घाट में डूब रहे युवक को जान जोखिम में डालकर बचाने वाले युवक हुए सम्मानित

इंर्टनशिप में करीब 20 फीसदी का इजाफा

एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इतने बड़े बैच साइज होने के बावजूद इस बार पूर्व की तुलना में इंर्टनशिप की राशि में बढ़ोतरी हुई है. एवरेज स्टाइपेंड 1.54 लाख रुपये जबकि मेडियन स्टाइपेंड 1.50 लाख रुपये दी गयी है. जो पूर्व की तुलना में क्रमश: 16.67 प्रतिशत व 20 प्रतिशत अधिक है. बताया गया कि संस्थान के 5 प्रतिशत विद्यार्थियों को एवरेज 2.35 लाख प्रतिमाह, 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को एवरेज 2.17 लाख रुपये प्रतिमाह, 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को एवरेज 2.02 लाख रुपये जबकि 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को एवरेज 1.85 लाख रुपये दिये गये हैं. कुल 96 प्रतिशत विद्यार्थियों को एक लाख रुपये जबकि 67 प्रतिशत विद्यार्थियों को 1.50 लाख रुपये एवरेज इंटर्नशिप दिया गया है. इसे भी पढ़ें : 36वें">https://lagatar.in/welcome-to-deepti-the-female-archer-who-won-the-bronze-medal-in-the-36th-national-games/">36वें

राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक जीतने वाली महिला तीरंदाज दीप्ति का स्वागत

एक्सएलआरआई ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

एक्सएलआरआइ ने एक और शानदार समर प्लेसमेंट सीजन में पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है. यह संस्थान के वर्षों की शानदार विरासत, लीडरशिप व विद्यार्थियों की आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग की बदौलत हुआ है. हम उन सभी संस्थानों के प्रति आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए चुना है.

एस जॉर्ज एस.जे, डायरेक्टर, एक्सएलआरआइ

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही