Search

 
 
 

जमशेदपुर : बैसाखी पर मानगो गुरुद्वारा में 103 यूनिट रक्त संग्रह

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : मानगो गुरुद्वारा साहिब में खालसा सृजना दिवस बैसाखी के पावन अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इसमें कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मानगो गुरुद्वारा साहिब में रक्तदाताओं के आपार सहयोग से इतनी मात्रा में रक्त संग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seeing-the-martyrdom-scene-of-sahibzadas-the-crowd-was-overwhelmed-with-emotions/">जमशेदपुर

: साहिबजादों की शहीदी दृश्य देख भाव विभोर हुई संगत
इस दौरान सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने महासचिव अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू और अन्य टीम सदस्यों संग शिविर में पहुंच कर रक्तदाताओं का मनोबल और उत्साह बढ़ाया. साथ ही स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित भी किया. मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में जगजीत सिंह, सुखवंत सिंह सुखु और कमिटी के सदस्यों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल की टीम ने रक्तदान को सफल बनाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-paramjit-singh-roshan-becomes-head-of-birsanagar-gurudwara-cgpc-congratulates/">जमशेदपुर

: परमजीत सिंह रौशन बने बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान, सीजीपीसी ने दी बधाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही