Search

 
 
 

जमशेदपुर : राजस्थान भवन में आयोजित शिविर में 104 यूनिट रक्त संग्रह

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम सेवा समिति एवं जिला मारवाड़ी सम्मलेन बिष्टुपुर शाखा द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में आयोजित इस शिविर में कुल 104 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. स्वर्गीय रमा देवी एवं स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके परिवारजनों ने इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया था. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद विधुत वरण महतो एव विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुरेश सोंथालिया, दिलीप गोयल, अशोक गोयल, मुकेश मित्तल एवं मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया. इस शिविर को सफल बनाने में पवन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अरुण गुप्ता, सुरेश आगीवाल, किशोर गोलछा, दिलीप गोयल, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, किशन संघी सहित दोनों समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bdo-held-a-meeting-with-the-twenty-point-implementation-committee/">बहरागोड़ा

: बीडीओ ने बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही