Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : RAF की 106वीं बटालियन ने सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस मनाया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित आरएएफ 106वीं बटालियन में रविवार को सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की स्थापना 27 जुलाई 1939 को नीमच क्रउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी. स्वतंत्रा प्राप्ति के बाद 28 दिसंबर 1949 को इस बल का नाम केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल कर दिया गया. आज इस बल के गौरवशाली इतिहास का 84वां वर्ष पूर्ण हो चुका है. इस अवसर पर 106वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल के कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार ने बल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से वाहिनी के जवानों तथा उनके परिजनों को बधाई दी. [caption id="attachment_584216" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JSR-106th-Batalilan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शहीद जवानों को सलामी देते अधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-giants-group-distributed-free-food-among-the-needy-2/">चाईबासा

: जायन्ट्स ग्रुप ने जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन का किया वितरण

शहीदों के बलिदान व पराक्रम को याद किया

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना दिवस के अवसर पर कमांडेंट द्वारा बल के महत्व, इतिहास और पूर्वजों के बलिदान के बारे में बताया गया. इसके अतिरिक्त 106 वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल के कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, सच्चिदा नन्द और जवानों की उपस्थिति में वाहिनी में सबसे पहले शहीदों के बलिदान व पराक्रम के सम्मान में उन्हें याद किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद क्वार्टर गार्ड पर कमांडेंट द्वारा सलामी ली गई. अधिकारियों द्वारा जवानों में मिठाई वितरण किया गया. इस कार्यक्रम के अंत में जवानों के मनोरंजन के लिए युनिट मेन्स क्लब में फिल्म दिखाया गया तथा भोज का आयोजन किया गया. सभी अधिकारियों व जवानों ने एक साथ भोजन का आनंद उठाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही