Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रैफ के 106वीं बटालियन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Jamshedpur : रैफ 106वीं बटालियन द्वारा गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय उत्सव उनके प्रांगण में बहुत धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर 106वीं बटालियन के कमाडेंट डॉ. निशीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में वहां उपस्थित बल के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों तथा उनके परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. उन्होंने बताया कि देश को सही मायने में ताकत देश को गणतंत्र बनने के बाद ही मिली. आज के ही दिन देश ने अपने संविधान को अंगीकृत किया था. [caption id="attachment_537864" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JSR-RAF-106-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शौर्य भंडार का उद्घाटन करने के बाद कमांडेंट के साथ खड़े सम्मानित किये गए कार्मिक.[/caption] इसे भी पढ़ें : जनवरी">https://lagatar.in/heat-breaks-record-in-january-maximum-temperature-of-ranchi-8-degree-celsius-above-normal/">जनवरी

में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा

मुख्य अतिथि ने सम्मानित किये गए कार्मिकों को दी बधाई

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. निशीत कुमार ने बल के सभी कार्मिकों को 106वीं वाहिनी रैफ की तरफ से बधाई दी जिनके नाम की उद्घोषणा विभिन्न वीरता पदक एवं बल के लिए अन्य उत्कृष्ट कामों के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा की गई थी. ज्ञात हो कि इस वर्ष सीआरपीएफ के 51 कार्मिकों को देश के विभिन्न इलाकों में उनके द्वारा किये गए वीरता के कार्यों के लिए 3 शौर्य पदक एवं 48 वीरता पदक शामिल हैं से सम्मानित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JSR-RAF-106-2.jpg"

alt="" width="750" height="499" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-participated-in-prime-ministers-pariksha-pe-charcha-in-the-citys-schools-learned-how-to-get-out-of-slavery-of-hard-work-and-mobile/">जमशेदपुर

: शहर के स्कूलों में प्रधानमंत्री के “परीक्षा पर चर्चा” में शामिल हुए छात्र, हार्ड वर्क और मोबाइल की गुलामी से निकलने की मिली सीख

नवनिर्मित शौर्य भंडार का हुआ उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JSR-RAF-106-3.jpg"

alt="" width="750" height="499" />
इस वर्ष बल के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 5 कार्मिकों को राष्ट्रपति का पुलिस विशिष्ट सेवा पदम एवं 58 कार्मिकों को पुलिस सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रैफ 106वीं के प्रांगण में नवनिर्मित शौर्य भंडार का उद्घाटन वीरता पदक से सम्मानित कार्मिकों ने किया तथा रैफ प्रांगण में स्थित मोंटेसरी स्कूल के बच्चों द्वारा आयोजित खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह का समापन हुआ.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही