Search

 
 
 

जमशेदपुर : 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को तैयारी के लिए मिलेगा मॉडल प्रश्न पत्र

 
Jamshedpur : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की टर्म वन बोर्ड की परीक्षा नवंबर माह में आयोजित की जाएगी. जैक द्वारा परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय की पांच-पांच मॉडल प्रश्न पत्र अभ्यास के लिए दिया जाएगा. इस संबंध में झारखंड स्टेट एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (जीएसईआरटी) की ओर से सभी शिक्षकों को अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. पिछले सत्र के अनुसार इस सत्र में भी बोर्ड की टर्म वन और टर्म टू की परीक्षा होगी. लेकिन इस बार प्रश्न पैटर्न में कुछ बदलाव किए जाने की संभावना हैं. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/jamshedpur-universitys-instructions-to-the-professors-to-complete-the-copy-checking-of-undergraduate-and-postgraduate-by-october-9/">लोहरदगा

: विधवा से दुष्कर्म के आरोपी आईआरबी के दोनों जवान गिरफ्तार, होंगे बर्खास्त

रिजल्ट बेहतर करने के लिए बनाई गई है ऐसी रणनीति

मॉडल प्रश्न पत्र के अभ्यास से छात्रों को बदले हुए परीक्षा पैटर्न को समझने में सहूलियत होगी. इस वर्ष 9वीं से 12वीं तक की बोर्ड परीक्षा दो बार ली जाएगी. टर्म वन की परीक्षा में 40 नंबर का प्रश्न पत्र होगा तथा 10 नंबर इंटरनल होंगे. इस लिखित परीक्षा में छात्रों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा. जबकि टर्म टू की परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न सब्जेक्टिव टाइप होंगे. फाइनल रिजल्ट टर्म वन और टर्म टू परीक्षा के नंबरों को जोड़कर तैयार किया जाएगा. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जैक द्वारा विद्यार्थियों के रिजल्ट बेहतर करने के लिए इस प्रकार की रणनीति बनाई गई है. इससे विद्यार्थियों को विषयों को समझने के साथ ही परीक्षा के पूर्व मॉडल प्रश्न पत्रों के माध्यम से तैयारी करने का अवसर मिलेगा ताकि जैक द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही