Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोविंद विद्यालय में सम्मानित किये गये 10वीं व 12वीं के टॉपर, आदर्श कुमार ओझा मिस्टर और तहेरा तब्बसुम मिस फ्रेशर

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में शनिवार को 1वीं के नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के निदेशक डॉ ब्रह्मदत्त शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की. तत्पश्चात उन्होंने इस साल के 12वीं बोर्ड के कॉमर्स संकाय के छात्र कन्हैया कुमार एवं विज्ञान संकाय की छात्रा साइमा फिरदौस दोनों को विद्यालय कोष से सात-सात हजार रुपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किय. इसके अलावा 10वीं की छात्राओ तस्कीन फातमा एवं शाहिया नाज़ को भी सात-सात हजार रुपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-condolence-to-the-headmistress-for-leaving-the-student-locked-in-the-class-room/">जमशेदपुर

: छात्र को क्लास रूम में बंद कर छोड़ जाने के मामले में प्रधानाध्यापिका को शोकॉज
समारोह में मिस्टर फ्रेशर 11वीं के छात्र आदर्श कुमार ओझा बने और मिस फ्रेशर्स तहेरा तब्बसुम बनी.विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमे 12 वीं वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ ब्रह्मदत्त शर्मा, सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्य कृष्णा मोदक, एक्टिविटी इंचार्ज नौशाद रजिया, जूनियर प्रभारी रीता चौधरी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपसथित थे. समारोह के आरंभ में स्वागत भाषण मो अरसलान ने किया. मंच संचालन संचालन 12वीं के छात्र शब्बीर हुसैन, फैजला हसन और मोहम्मद अरसलान ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन सालेहा परवीन ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही