Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए 11 दिवसीय समर कैंप शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ मेंटली हैंडीकैप्ड ऑफ जमशेदपुर और लायंस क्लब के संयुक्त प्रयास से बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए फ्री समर कैंप का आयोजन किया गया हैं. इस 11 दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि पीके चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर संस्था के सचिव पी बाबू राव ने बताया कि समर कैंप का आयोजन 30 मई से नौ जून तक किया जाएगा. इस कैंप में सभी उम्र के बौद्धिक दिव्यांग बच्चे भाग ले रहे हैं. साथ ही कैंप में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे कला और शिल्प, नृत्य, फैंसी ड्रेस, योग, सांस्कृतिक गतिविधि, मेडिकल जांच करवाया जा रहा है. इसे भी पढ़े जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-81-people-got-free-checkup-done-in-health-checkup-camp-of-marwari-yuva-manch/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी युवा मंच के हेल्थ चेकअप कैंप में 81 लोगों ने कराई नि:शुल्क जांच

बच्चों को जूलॉजिकल पार्क में भी करवाया जाएगा भ्रमण 

सचिव ने बताया कि पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को जूलॉजिकल पार्क में भी भ्रमण करवाया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह ने संस्था की गतिविधियों और कार्यों को देखकर प्रशंसा की व संस्था को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. वहीं, विशिष्ट अतिथि पीके चौहान ने कहा कि यह समर कैंप विशेष दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष है. इस आयोजन की जितनी तारीफ की जाए वह बहुत कम है. उन्होंने इस आयोजन के लिए संस्था के सदस्यों को बधाई व उन्हें पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान धन्यवाद ज्ञापन रूपा ने किया. कैंप को सफल बनाने में गौतम साहू, शिल्पा बरूआ, सोनी जॉसेफ, रिंकी कुमारी आदि का सहयोग सरहानीय हैं. इसे भी पढ़े किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sub-divisional-officer-checked-the-goods-vehicles-at-night/">किरीबुरु

: अनुमंडल पदाधिकारी ने रात में मालवाहक वाहनों की जांच की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही