Search

 
 
 

जमशेदपुर : आर्म्स एक्ट के मामले में विकास सिंह हेते और सियाल समेत 11 बरी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी में आर्म्स एक्ट के मामले में पकड़ाए विकास सिंह हेते और सोनु सिंह सियाल समेत 11 आरोपियों को जमशेदपुर कोर्ट ने बरी कर दिया है. मामले की सुनवाई कर रहे प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सौदामिनी सिंह ने सभी को साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया है. इस मामले में सोनारी पुलिस ने विकास सिंह उर्फ हेते, सोनू सिंह उर्फ सियाल, सुजीत गोराई, अंडा राजू, गुड्डू गोस्वामी, पंचू गोराई, संतोष गोप, कृष्णा गोराई, संतोष गोराई, सन्नी कर्मकार और दिवाकर सीट को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था. इस मामले में कुल पांच लोगों की गवाही हुई थी. मामले में आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता राकेश प्रसाद और सृष्टी देबुका ने बहस की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-personnel-beat-up-youth-near-sonari-bridge-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: सोनारी पुल के पास पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा, एसएसपी से शिकायत

अभय गिरि हत्याकांड के आरोप में पकड़ाए थे आरोपी

मई 2018 में सोनारी के कागलनगर रोड नंबर 7 के पास स्कूटी सवार अज्ञात अपराधियों ने अभय गिरि को गोली मारकर घायल कर दिया था. इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई थी. इसी मामले में पुलिस ने आरोपी विकास सिंह हेते और सुजीत गोराई को गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस ने अन्य लोगों को भी आरोपी बनाते हुए आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था. अभय गिरि की हत्या का मामला कोर्ट में अलग से चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही