Search

 
 
 

जमशेदपुर : श्यामदेवा ट्रस्ट के शिविर में 110 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : सोनारी के श्यामदेवा ट्रस्ट की ओर से स्व. देवंती देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर आज चित्रगुप्त भवन (सोनारी) में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 110 लोगों ने रक्तदान कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. इसके पूर्व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने स्व. देवंती देवी की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के आयोजक अजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव व अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा जनहित में और भी कई कार्यक्रम किये जाते हैं. शिविर में आये हुए अतिथि व जमशेदपुर ब्लड बैंक से आये कर्मियों को एलोवेरा का पौधा देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-include-bangla-in-the-curriculum-of-primary-classes/">जमशेदपुर

: बंगला को प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

शिविर में ये लोग थे मौजूद

रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाने के लिये भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, देवेंद्र सिंह, ललन द्विवेदी, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, विनोद राय, उपेंद्र गिरी, सुशील पांडे, रतन महतो, अतुल प्रभात, सुधीर तिवारी, आलोक दुबे, अशोक दुबे, अमरिंदर मलिक, अतुल चंद्रा, भूनेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शिव शंकर सिंह, शत्रुघ्न सिंह, प्रजेश, अरुण उपाध्याय, अजय कुमार आदि पहुंचे थे. इसे सफल बनाने में सुजीत वर्मा, विनोद ओमंग, लोकेश साहू, गंगाधर, रोहित पांडे, राघव कुमार, नीरज देवांगन, मनीष साहू, राकेश कुमार, शरद मंडल, मनोज मुखी पांडे, इंद्रजीत मेहता, मनोज दास सहित अन्य का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-governor-inaugurates-one-week-laboratory-program-of-nml/">जमशेदपुर

: राज्यपाल ने एनएमएल के एक सप्ताह एक प्रयोगशाला कार्यक्रम का किया शुभारंभ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही