Search

 
 
 

जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश संघ के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 110 मतदाताओं ने किया मतदान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्तर प्रदेश संघ की नयी कार्यकारिणी के चुनाव के मद्देनजर मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में रविवार को मतदान चल रहा है. दोपहर 1 बजे तक 110 सदस्यों ने मतदान किया. इस संबंध में चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. इससे पूर्व दोनो गुट के लोगों द्वारा मतदान की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया. बैलेट बॉक्स और मतपत्र को देखने के बाद उनके सामने बैलेट बॉक्स को सील किया गया. वोटर की पहचान के लिए दोनों गुटों से दो-दो लोगों को मतदान स्थल पर रहने की अनुमति दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/cbse-indian-languages-will-be-taught-in-cbse-schools-instructions-to-prepare-books/">CBSE

: सीबीएसई स्कूलों में भारतीय भाषाओं में होगी पढ़ाई, किताबें तैयार करने का निर्देश
वहीं पूरे मतदान प्रक्रिया में स्कूल के किसी सदस्य को शामिल नहीं किया गया है, यहां तक कि स्कूल के गार्ड के अतिरिक्त बाहरी गार्ड को तैनात किया गया है. मतदान प्रक्रिया में वकीलों को शामिल किया गया है, जिनमें चार महिलाएं और पांच पुरुष है. कुल मतदाता संख्या 186 है. श्री चौहान ने बताया कि उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में सुनील कुमार सिंह हैं. मजिस्ट्रेट के रूप में अनिल कुमार श्रीवातव भी उस्पथित हैं. मतगणना शाम 6 बजे से शुरू होगी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से संघ का चुनाव करावा रहे हैं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही