Search

 
 
 

जमशेदपुर : पंजाब एंड सिंध बैंक का 116 वां स्थापना दिवस मना

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पंजाब एंड सिंध बैंक के साकची शाखा में शनिवार को 116 वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर शाखा प्रबंधक चंदन कुमार व पुराने खाताधारक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने संयुक्त रूप से केक काटा व बधाई दी तथा इसकी स्वर्णिम सफलता की कामना की.प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि पंजाब में भाई वीर सिंह, सुंदर सिंह मजीठिया और तरलोचन सिंह ने देश के आर्थिक विकास में सहयोग करने के उद्देश्य के लिए बैंक स्थापित किया था. उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए बैंककर्मी पूरी कार्यक्षमता के साथ देश के आर्थिक विकास एवं ग्राहकों की सुविधाओं में बढोतरी में अपना योगदान दे रहे हैं. केवल ग्राहकों का जमा लेना एवं ऋण देने से ज्यादा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना एवं बीमा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे है. इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठान, फर्म के प्रतिनिधि एवं ग्राहक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-r-puja-concluded-with-pomp-in-langarkot/">हुसैनाबाद

: लंगरकोट में आर पूजा धूमधाम के साथ संपन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही