Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 118 श्याम भक्तों ने खाटू धाम में चढ़ाये निशान

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : फाल्गुन माह में सोमवार को श्री श्याम सेवा समिति जमशेदपुर से जुड़े शहर के 118 श्याम भक्तों ने राजस्थान के खाटू धाम में बाबा श्याम को निशान अर्पण कर पूजा अर्चना की. समिति के संयोजक मुकेश आगीवाल और उपाध्यक्ष अमित मूनका के संयुक्त नेतृत्व में जमशेदपुर के सभी श्याम भक्तों ने श्याम बाबा का निशान अपने हाथ में लेकर नाचते गाते खाटू नरेश की जोरदार जयघोष के साथ रींगस से खाटू लगभग 17 किलोमीटर पैदल यात्रा किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-loss-of-rs-1-19-crore-due-to-fire-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में आग लगने से 1.19 करोड़ रुपए का नुकसान
श्याम भक्तों ने बताया कि रींगस से खाटू के रास्ते पर जहां तक नजर जा रही थी वहीं तक श्याम के रंग रंगीले निशान और सतरंगी वेशभूषा में श्याम भक्त नाचते गाते धूम मचाते नजर आ रहे थे. इससे एक दिन पहले रविवार को सभी भक्त सलासार बालाजी और झुंझनू में श्रीराणी सती दादी जी का दर्शन कर और पूजा की. मालूम हो की सभी 118 भक्त 25 फरवरी को जमशेदपुर से रवाना हुए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही