Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत ईसीसी फ्लैट संख्या 213 बी निवासी कुणाल शाह की 16 वर्षीय बेटी नेहल शाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार देर शाम की है. नेहल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर ओढ़नी के सहारे फांसी लगाई. देर शाम परिजनों ने दरवाजा तोड़ नेहल को फंदे से उतारा और टीएमएच लेकर गए. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-child-laborers-taken-hostage-in-gujarat-returned-home-said-did-not-get-wages/">चांडिल

: घर लौटे गुजरात में बंधक बनाए गए बाल मजदूर, कहा- नहीं मिला मेहनताना
कुणाल शाह टाटा स्टील कर्मी हैं. नेहल जुस्को स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी. कुणाल ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त नेहल की मां और छोटी बहन बाजार गई थी. इस बीच नेहल ने मां को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है. मां घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा को तोड़ने पर नेहल फंदे से लटकी पाई गई. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई को लेकर कुछ दिनों से परेशान थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही