Search

Jamshedpur : विस चुनाव को बनाए गए 12 अंतरराज्यीय व 6 अंतर जिला चेकनाका

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 12 अंतरराज्यीय व 6 अंतरजिला चेकनाका स्थापित किए गए हैं. सभी जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं. जहां सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही नगदी, अवैध शराब, हथियार, उपहार की वस्तु सहित असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर सघन निगरानी रखी जा रही. बुधवार की देर रात एसडीएम (धालभूम) शताब्दी मजूमदार ने अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेक पोस्ट का मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने वहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया. साथ ही कई वाहनों के कागजातों की स्वयं जांच की. एसडीएम ने बताया कि चुनाव की प्रभावित करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए निरंतर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. साथ ही वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला स्तर पर सभी चेकनाकों की मॉनिटरिंग हो रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-is-misleading-the-election-commission-paritosh-singh/">Jamshedpur

: चुनाव आयोग को गुमराह कर रही है भाजपा – परितोष सिंह

अंतरराज्यीय चेक पोस्ट

1. पश्चिम बंगाल का झाड़ग्राम जिला a- चाकुलिया प्रखंड के बेंद b- चाकुलिया प्रखंड के शिशाखुन (शांतिनगर) c- बहरागोड़ा प्रखंड के दारिसोल d- घाटशिला प्रखंड के चेईंगजोड़ा 2. पश्चिम बंगाल का पुरुलिया जिला a- घाटशिला प्रखंड के केशरपुर पिकेट b- बोड़ाम प्रखंड के बड़ा सुसनी c- पटमदा प्रखंड के कटिंग 3. ओडिशा के मयूरभंज जिला a- बहरागोड़ा प्रखंड के जामशोला b- गुड़ाबांदा प्रखंड के तेतूलडांगा c- गुड़ाबांदा प्रखंड के मुचरीशोल d- डुमरिया प्रखंड के भीतरआमदा e- पोटका प्रखंड के तिरिंग-रसुनचोपा इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-of-demand-work-campaign-in-mnrega-scheme-in-bahda-village/">Kiriburu

: बहदा गांव में मनरेगा योजना में काम मांगो अभियान की बैठक

अंतरजिला चेक पोस्ट

a- पोटका प्रखंड के हाता-राजनगर b- जमशेदपुर सदर प्रखंड के रंगगेट, जुगसलाई c- बिष्टुपुर-आदित्यपुर d- पारडीह e- आजादनगर थाना के बोसनगर-कपाली कमारगोड़ा f- सोनारी थाना में सोनारी-दोमुहानी ब्रिज इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-ankit-objected-to-the-transfer-of-co/">Jamshedpur

: भाजपा नेता अंकित ने की सीओ के तबादले पर आपत्ति

जमशेदपुर शहर के अंदर

a. सीतारामडेरा में मानगो नया पुलिया के पहले बस स्टैंड की तरफ b. बर्मामाइंस में रेलवे, ओवरब्रिज से उतरने व चढ़ने से पहले गोलचक्कर के पास c. गोविंदपुर में अन्ना चौक इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-husband-and-wife-injured-after-falling-from-uncontrolled-bike-referred-to-mgm/">Ghatshila

: अनियंत्रित बाइक से गिरे पति-पत्नी घायल, एमजीएम रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//