Search

जमशेदपुर : सोनारी में टाटा स्टील कर्मी के घर 12 लाख की चोरी, मामला दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी थाना अंतर्गत परदेसी पाड़ा बी ब्लॉक निवासी कौशान कुमार के घर 12 लाख नकद की चोरी हो गई. घटना 30 मई की शाम से 31 मई के शाम के बीच की है. जानकारी मिलने पर कौशान ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कौशान टाटा स्टील कर्मी है. 30 मई को उनके बेटी को शादी थी. इसे भी पढ़ें : वर्कशॉप">https://lagatar.in/players-are-getting-physically-and-mentally-strong-in-the-workshop/">वर्कशॉप

में खिलाड़ी शारीरिक एवं मानसिक रूप से हो रहे मजबूत

बंद तिजोरी से पैसे गायब, मामला संदिग्थ

जानकारी देते हुए सोनारी थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि कौशान के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी की शादी के बाद पेमेंट करने के लिए रुपयों को अपने कमरों के तिजोरी में रखा था. तिजोरी की चाबी गद्दे के नीच रख दी थी. 30 मई को बेटी की शादी बिष्टुपुर स्थित एक होटल में थी. शादी खत्म होने के बाद 31 मई को जब उन्होंने पेमेंट के लिए तिजोरी खोली तो पाया कि तिजोरी में रखा कैश गायब है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//