Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिटी एसपी के सामने बर्थडे पर रैश ड्राइविंग कर रहे 12 युवक धराए

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत एयरपोर्ट रोड के पास रैश ड्राइविंग कर रहे 12 युवकों को रविवार की रात को पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने तीन कार और एक स्कूटी को भी जब्त किया है. पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई, जहां से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. हालांकि पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है. सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि कदमा में हुई फायरिंग की जांच कर देर रात वापस लौट रहे थे. तभी एयरपोर्ट रोड पर कुछ युवक रैश ड्राइविंग कर रहे थे. उन्होंने रैश ड्राइविंग कर रहे युवकों को पकड़ा और थाना भेजवा दिया. उन्होंने बताया कि थाने से सभी के परिजनों को बुलाकर छोड़ दिया गया है. सिटी एसपी से आमजनों से अपील की है कि लोग अपने बच्चों को वाहन चलाने नहीं दें. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-police-conducted-vehicle-checking-campaign-at-various-places-in-guava-bike-drivers-got-instructions/">नोवामुंडी

: गुवा के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, बाइक चालकों को मिली हिदायत

बर्थडे पार्टी मना रहे थे युवक 

सभी युवक अर्श की बर्थडे पार्टी मना रहे थे. इस दौरान कार और स्कूटी से रैश ड्राइव भी कर रहे थे. रैश ड्राइविंग करते हुए सभी को पकड़ा गया. पकड़ाए युवकों में सैफी इस्लाम, आमिर सोहेल, फरहान अहमद, ओवैस सिद्दिकी, जैद अहमद, अमन, मो. शरीम खान, मो. अर्श, मो. कैफ, मो. शहनवाज, मो. अनीक और मो. आफी शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही