Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : फिजियोथेरेपी शिविर में 120 हुए लाभान्वित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और रोटरी क्लब जमशेदपुर (दलमा) के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का 120 लोगों ने लाभ लिया. साकची गुरुद्वारा के गोविन्द भवन में आयोजित इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हड्डी रोग सम्बंधित रोगों का समाधान तलाशा. रोटरी क्लब जमशेदपुर (दलमा) के फिजियोथेरिपिस्ट रोहित कुमार अपनी टीम के साथ परामर्शकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. फिजियोथेरेपी की विशेषज्ञ टीम ने घुटना, पीठ, एड़ी, जोड़ पीड़ा, फ्रोजेन शोल्डर और सर्वाइकल स्पोंडलेसिस से जूझ रहे लोगो की फिजियोथेरेपी गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-balpreet-and-samarpreet-won-dastar-arjun-singh-won-the-double-match/">जमशेदपुर

: बलप्रीत और समरप्रीत ने दस्तार, अर्जुन सिंह ने जीता दुमाला मुकाबला
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शिविर में पहुंच कर साकची गुरुद्वारा में किये जा रहे धार्मिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन की खूब सराहना की. साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने टीम सहित शिविर का मुआयना किया और हौसला आफजाई की. इस अवसर पर हरविंदर सिंह मंटू, तारा सिंह, अजित सिंह गंभीर ने भी शिविर का दौरा किया. शिविर में रोटरी क्लब की सरस्वती घोष, मनीष कुमार चौधरी, विशाल त्रेहान, डॉ वि मनोहर, रुपसा दास, मानस बेहरा, एस बनर्जी, प्रोतिम बनर्जी, दिलीप घोष, हरविंदर सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही