Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करनडीह आदिवासी भवन में मनायी गई जयपाल सिंह मुंडा की 120 वीं जयंती

Jamshedpur (Sunil Pandey) : करनडीह स्थित आदिवासी भवन में मंगलवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120 जयंती मनायी गई. जयपाल सिंह मुंडा आदिवासी एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के ओर से आयोजित कार्यक्रम में पंचायत जन प्रतिनिधियों के अलावे स्थानीय लोगों ने भाग लिया. सभी लोगों ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस उपलक्ष्य पर केक भी काटा गया.साथ ही जयपाल सिंह मुंडा इंग्लिस मीडियम स्कूल के बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया. मौके पर ग्राम प्रधान सलखु सोरेन ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा हॉकी के जादूगर थे. उनके नेतृत्व में भारत ओलंपिक में चैंपियन बना. उन्होंने संविधान निर्माण में भी महती भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vivekanandas-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-pomp-on-january-12-at-hata-mataji-ashram/">जमशेदपुर

: हाता माताजी आश्रम में 12 जनवरी को धूमधाम से मनायी जाएगी विवेकानंद की जयंती

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

इस अवसर पर लोगों ने जयपाल सिंह मुंडा के आदर्शों को अपनाने एवं उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. विजय सोरेन ने कहा कि आने वाले पीढ़ी को जयपाल सिंह मुंडा के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी माणिक मल्लिक, बाबू मांझी, रोयेलेन जोजावर, प्रताप पिंगुआ, अजिंक्य बिरुआ, इन्दर हेम्ब्रम, आनंद हेम्ब्रम, सुरेश हांसदा, नारायण हांसदा, राजेश मुर्मू, धनीराम हांसदा, दक्षिणी करनडीह पंचायत की मुखिया सरस्वती टुडू, उप मुखिया मोनिका हेंब्रम, रामस्वरूप, अर्जुन मुर्मू, गोविंद मुर्मू, लखन एवं काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-applications-can-be-submitted-till-january-12-for-enrollment-on-reserved-seats-in-private-schools/">जमशेदपुर

: निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए 12 जनवरी तक जमा कर सकते है आवेदन
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही