Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर के 13 श्रद्धालु पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए हुए रवाना

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : लौहनगरी के तेरह सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों का दर्शन करने के लिए रविवार को अमृतसर से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ. सभी श्रद्धालुओं को भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व चेयरमैन जसवीर सिंह सिरे समेत अन्य ने विदा किया. सभी श्रद्धालु अटारी बाघा बॉर्डर के रास्ते सड़क मार्ग से पाकिस्तान पहुंचेंगे. दोनों देशों के बीच हुए समझौते के अनुसार बड़ी संख्या में भारत से सिख श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं वैशाखी के मौके पर पाकिस्तान जाते हैं. वैशाखी में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री द्वारा उनके सरकारी आवास पर होने वाले आयोजित कार्यक्रम में भी सिख शामिल होते हैं. सभी श्रद्धालु वहां गुरु नानक देव जी का जन्म स्थान ननकाना साहिब, पंजा साहेब, डेरा सच्चा सौदा,  करतारपुर साहिब, रूढी साहब की यात्रा कर 18 अप्रैल को वापस भारत लौट आएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bollywood-actress-madhuri-dixits-devotion-love-brought-international-recognition-to-citys-pappu-sardar/">जमशेदपुर

: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की भक्ति-प्रेम ने शहर के पप्पू सरदार को दिलायी अंतरराष्ट्रीय पहचान

जत्थे में ये श्रद्धालु हैं शामिल

इस जत्थे में बर्मामाइंस की सुरजीत कौर, जुगसलाई की स्त्री सत्संग सभा गौरी शंकर रोड की अध्यक्ष राजवंत कौर, जोगिंदर कौर, सतविंदर कौर, सुरिंदर कौर, हरबंस कौर, रिफ्यूजी कालोनी की प्रभजोत कौर, हरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरजीत कौर, मनजीत कौर गोलपहाड़ी की राजवंत कौर आदि शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-a-big-rally-of-trade-unions-in-jamshedpur-on-labor-day-decision-taken-in-the-joint-action-committee-meeting/">जमशेदपुर

: मजदूर दिवस पर जमशेदपुर में होगी ट्रेड यूनियनों की महारैली, ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही