Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिला के 13 पंचायत है भवन विहीन, किराए के भवन में हो रहा संचालित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): हेंमत सरकार गांव की सरकार को मजबूत करने की बात करती है. वहीं पूर्वी सिंहभूम जिला के 13 पंचायतों का अपना भवन तक नहीं है. ये पंचायत भवन या तो किराए के मकान में चल रहे है या दूसरे पंचायत भवन में या किसी सामुदायिक भवन और स्कूल में चल रहे है. पूर्वी सिंहभूम में 11 प्रखंड में कुल 231 पंचायत है. जिसमें सबसे ज्यादा 55 पंचायत जमशेदपुर प्रखंड में है. वहीं बहरागोड़ा में 26, चाकुलिया में 19, धालभूमगढ़ में 11, डुमरिया 10, गुड़ाबंदा 8, मुसाबनी 19, घाटशिला 22, पोटका 34, पटमदा 15 और बोड़ाम में 12 पंचायत है. वहीं जमशेदपुर प्रखंड के 12 और घाटशिला की एक पंचायत का अपना भवन नहीं है. जिसमें जमशेदपुर प्रखंड की पश्चिम हलुदबनी, दक्षिण हलुदबनी, उत्तर करनडीह, हितकू, दक्षिण घाघीडीह, दक्षिण मध्य छोटागोविंदपुर, पूर्वी छोटागोविंदपुर, उत्तरी बागबेड़ा, मध्य बागबेड़ा, पूर्वी बागबेड़ा. उत्तरी पूर्वी बागबेड़ा और दक्षिण सुसनीगड़िया और घाटशिला प्रखंड की पश्चिम मउभंडार पंचायत का अपना भवन नहीं है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-23-anganwadi-maids-and-assistants-got-training-including-news-from-dumariya/">चाकुलिया

: 23 आंगनबाड़ी की सेविकाओं व सहायिकाओं को मिला प्रशिक्षण समेत डुमरिया की खबर

आवास बोर्ड एवं रेलवे से नहीं मिला एनओसी

ये सभी पंचायत भवन या तो किराए के मकान या दूसरे पंचायत भवन में चल रहे है. जिससे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि इसी वर्ष 10 जून को जिला परिषद द्वारा पंचायत भवन निर्माण के लिए राशि आवंटित करने की मांग की गई है. वहीं जमशेदपुर प्रखंड में ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने के कारण हितकू पंचायत भवन का निर्माण कार्य स्थगित हो गया. छोटागोविंदपुर के दो पंचायत आवास बोर्ड के क्षेत्रान्तर्गत आते है इसलिए आवास बोर्ड को एनओसी निर्गत करने का आग्रह किया गया है. वहीं बागबेड़ा के चार पंचायत रेलवे की जमीन के अंतर्गत आते है. रेलवे को भी 21 जुलाई 2022 को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का आग्रह किया गया है. लेकिन अभी तक आवास बोर्ड एवं रेलवे द्वारा एनओसी द्वारा प्राप्त नहीं हो पाया है. एनओसी प्राप्त होने के पश्चात पंचायत भवन के निर्माण किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही