Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में तीन नोटिस के बाद सील किए जाएंगे 13 शोरूम व टायर गोदाम

 
JAMSHEDPUR (MUJTABA HAIDER RIZVI) : मानगो में फायर ऑडिट का काम पूरा होने के बाद अब 13 शोरूम व टायर गोदाम पर कार्रवाई का डंडा चलने जा रहा है. इन सभी शोरूम और टायर दुकानों को मानगो नगर निगम ने नोटिस जारी कर दी है. इन्हें दो नोटिस और दी जाएगी. इसके बाद इन प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई होगी. इनसे कहा गया है कि ये लोग अपने शोरूम और टायर गोदाम में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम करें. फायर एक्सटिंग्विशर लगाएं. साथ ही अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी भी लें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-dedication-and-service-of-arpan-sanstha-is-commendable-saryu-rai/">जमशेदपुर

: अर्पण संस्था का समर्पण व सेवाभाव प्रशंसनीय – सरयू राय

हर हाल में लगाना होगा फायर एक्सटिंग्विशर

मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि जिन 13 शोरूम और टायर गोदामों के मालिक को नोटिस जारी की गई है. उन्हें हर हाल में अपने प्रतिष्ठान में आग बुझाने के प्रबंध करने होंगे. ऐसा नहीं करने पर उनका ट्रेड लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा ही. प्रतिष्ठान को सील करने के पहले मानगो नगर निगम इनके मालिकों को तीन नोटिस जारी करेगा. इनमें से एक नोटिस जारी की जा चुकी है. हर नोटिस के बाद हफ्ते भर का समय दिया जाएगा. जल्द ही इन्हें दो नोटिस और जारी की जाएंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-created-ruckus-due-to-lack-of-access-road-in-the-settlements-on-nh-33/">जमशेदपुर

: एनएच 33 पर बस्तियों में पहुंच पथ नहीं बनने से लोगों ने किया हंगामा

टायर गोदाम में आग लगने की घटना के बाद शुरू हुई कार्रवाई

मानगो में एनएच-33 के किनारे 28 मई की देर रात को एक टायर गोदाम में आग लग गई थी. यह आग कई दिनों बाद बुझी थी. इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. अभिलाषा अपार्टमेंट के लोगों को अपने अपने फ्लैट खाली करने पड़े थे. गोदाम के पीछे और बगल के तीन घरों की दीवारों में दरार आ गई थी. इन सब नुकसान के बाद मानगो नगर निगम ने इलाके का फायर आडिट किया है. जिन प्रतिष्ठान में ज्वलनशील पदार्थ हैं उन्हें हर हाल में आग बुझाने का इंतजाम करना होगा और अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी लेनी होगी.

सील होंगी ये दुकानें व गोदाम

1-हर्षित जी पेपर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड भोजनिया पैलेस, एनएच-33 मानगो- पेपर प्रोडक्ट 2-अनिल अग्रवाल श्री रामा जी सर्विसेज भोजनिया पैलेस एनएच-33 मानगो- टायर गोदाम 3-जसबीर सिंह टायर डिस्ट्रीब्यूटर डिमना चौक मानगो- टायर गोदाम 4-पायनियर सेल्स एनएच-33 मानगो-टायर गोदाम 5-रवि शंकर अग्रवाल सुमन मोटर्स एनएच 33 मानगो- मोबिल शॉप 6 -साबिर टायर दुकान एनएच-33 मानगो-टायर गोदाम 7- मनोज कुमार जय माता दी टायर दुकान अपोलो टायर पारडीह, मानगो- टायर गोदाम 8-मारुति सुजुकी एनएच-33 मानगो- कार शोरूम 9- बबलू घोष शारदा सिटी एनएच 33 टायर गोदाम 10- यूनियन मोटर्स हुंडई एनएच 33 मानगो-कार शोरूम 11-आदित्य विजन डिमना रोड मानगो- इलेक्ट्रिकल उपकरण 12-रमेश कुमार साव एमएस साहू एंड कंपनी एनएच 33 मानगो- टिंबर गोदाम 13- मुन्ना शर्मा एमआरएफ एनएच33- टायर गोदाम इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-siege-is-being-done-in-tilkanagar-by-treating-government-land-as-raiyati/">जमशेदपुर

: तिलकानगर में सरकारी जमीन को रैयती बताकर की जा रही है घेराबंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही