Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अगस्त में बैंकों में 14 दिन छुट्टी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : देश में अगला महीने लगने के साथ त्योहारी सीजन की भी शुरुआत हो जायेगी. अगस्त में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे. इसमें त्योहारी छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरा और चौथे शनिवार की छुट्टी शामिल है. दरअसल, अगस्त में कई त्योहार आ रहे हैं. त्योहार के साथ ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे. इसलिए ग्राहक अपने जरूरी काम पहले से ही निपटा लें और बैंक से जुड़े अपने सभी कामों को निपटाने की रूपरेखा तैयार कर लें, तो बेहतर होगा. इसे भी पढ़ें : JTET">https://lagatar.in/hearing-in-hc-on-petition-filed-on-jtet-exam-court-asked-why-exam-has-not-been-done-till-now/">JTET

परीक्षा पर दायर याचिका पर HC में हुई सुनवाई, कोर्ट ने पूछा – अब तक परीक्षा क्यों नहीं हुई

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

विभिन्न राज्यों के अनुसार देखा जाये, तो छुट्टियों में तेंदोंग लो रम फात, स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष (शहंशाही), श्रीमंत शंकरदेव की तिथि, पहला ओणम, थिरुवोनम, रक्षा बंधन, रक्षा बंधन / श्री नारायण गुरु जयंती / पंग-लहबसोल आदि शामिल हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की छट्टियों की सूची के अनुसार, विभिन्न राज्यों में सभी कॉमर्शियल और पब्लिक सेक्टर के बैंक इन अवसरों पर बंद रहेंगे.
  • 8 अगस्त (मंगलवार) : तेंदोंग लो रम फात- सिक्किम
  • 15 अगस्त (मंगलवार) : स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त (बुधवार) : पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
  • 18 अगस्त (शुक्रवार) : श्रीमंत शंकरदेव की तिथि.
  • 28 अगस्त (सोमवार) : पहला ओणम.
  • 29 अगस्त (मंगलवार) : तिरुवोनम
  • 30 अगस्त (बुधवार) : रक्षा बंधन
  • 31 अगस्त (गुरुवार) : रक्षा बंधन / श्री नारायण गुरु जयंती / पंग-लबसोल
बता दें, कि इन छुट्टियों के दौरान वित्तीय और गैर-वित्तीय सहित अधिकांश बैंकिंग लेनदेन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या व्हाट्सएप बैंकिंग के माध्यम से किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपने इन सब सुविधाओं को बैंक की तरफ चालू करवा रखा है या नहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही