Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर क्षेत्र में 14 सड़कों का होगा निर्माण, विधायक-पार्षद का लोगों ने किया अभिनंदन

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : गोविंदपुर वासियों की वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर पंचायत प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मंगलवार को विधायक मंगल कालिंदी और जिला परिषद डॉ परितोष सिंह का अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की गठबंधन सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना है. पिछले 2 वर्ष कोरोना के कारण ज्यादा कुछ काम नहीं हो पाया. उक्त दौर खत्म होने के बाद सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं. जमशेदपुर प्रखंड में अभी तक 20 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य जारी है. इस वित्तीय वर्ष में विकास की रफ्तार दुगुनी होगी और सभी समस्याओं का निदान होगा. उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता को सड़क निर्माण की अनुशंसा करने के लिए धन्यवाद दिया. वहीं पार्षद ने कहा कि क्षेत्र का विकास करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sanchali-chatterjee-finalist-of-gtv-program-saregama-mesmerized-by-classical-singing/">आदित्यपुर

: जीटीवी कार्यक्रम सारेगामा की फाइनलिस्ट संचाली जटर्जी ने शास्त्रीय गायन से किया मंत्रमुग्ध

इन सड़कों का होगा निर्माण

अरविंद साहू के घर से ग्रामीण बैंक तक, डबल स्टोरी से मेन रोड होते हुए बस स्टैंड तक, चांदनी चौक से जनता फ्लैट, तीन तल्ला चौक से विवेक विद्यालय होते हुए विवेक नगर गोलचक्कर, मालती मेमोरियल स्कूल से गड्ढा स्कूल होते हुए आरसीडी सड़क तक, विवेक नगर गोलचक्कर से रेलवे अंडर ब्रिज, बस स्टैंड से गोविंदपुर थाना होते हुए रेलवे अंडर ब्रिज, शिव मंदिर से मार्केट होते हुए हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर से आदर्श विद्या निकेतन स्कूल होते हुए बोल बम चौक तक, विवेक नगर गोलचक्कर से डबल रूम होते हुए काजल प्रिंटिंग प्रेस तक, भोला बगान आर सी डी सड़क से टाटा पावर के दीवाल तक मुख्य सड़क तक, आरसीडी सड़क से  उत्तर गोविंदपुर पंचायत भवन होते हुए शिव मंदिर तक, गोविंदपुर थाना से रेलवे फाटक तक तथा बोल बम चौक बसंत राज के दुकान से सामुदायिक विकास होते हुए आरसीडी सड़क तक शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-to-be-successful-in-life-it-is-important-to-have-pure-mind-saryu-rai/">जमशेदपुर

: जीवन में सफल होने के लिए मन का शुद्ध होना जरूरी- सरयू राय

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

मंच का संचालन रमेश अग्निहोत्री, स्वागत भाषण संजय सिंह, घन्य बाद ज्ञापन बालाजी भगत ने किया. मौके पर जमी भास्कर, सतबीर सिंह बग्गा, विभा सिंह, आर डी राय, विनोद प्रसाद,अजय सिंह,नागेश्वर सिंह, मंटू सिन्हा, उमेश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, नवमी सिंह, मनोज झा, दिनेश कुमार, सीवी राजू, राजू पात्रों, राजबन सिंह, निरंजन झा, रामकुमार राय मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pds-dealers-preparing-to-go-on-indefinite-strike-if-demands-are-not-met/">जमशेदपुर

: मांगे नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में पीडीएस डीलर्स 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही