Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 14 वर्षीय अंश प्रकाश ने मनाली से लेह तक साइकिल अभियान किया पूरा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने 4 से 14 सितंबर तक मनाली से लेह तक अपना पहला साइकिल अभियान आयोजित किया था. इस अभियान की कुल दूरी लगभग 500 किलोमीटर थी. "पैडल फॉर अ पर्पस" थीम के तहत टीएसएएफ का साइकिल अभियान दो सतत विकास लक्ष्यों के साथ संपन्न हुआ. प्रत्येक पैडल के साथ अभियान ने दोहरे प्रभाव का एक शानदार संदेश भेजा की जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना और नवीकरणीय ऊर्जा का समर्थन करना हमारा लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-two-day-football-competition-concluded-naikanshol-became-the-winner/">बहरागोड़ा

: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, नाइकानशोल बना विजेता

उपलब्धियों के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया

टीएसएएफ के 14 वर्षीय साइकिल चालक अंश प्रकाश ने कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करके असाधारण उपलब्धियों के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. दृढ़ संकल्प और शारीरिक कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अंश प्रकाश ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान को पूरा किया. इस रोमांचक अभियान में अंश प्रकाश को दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक और लुभावने इलाकों से होकर गुजरना पड़ा. इस दौरान अंश प्रकाश ने अभियान के सातवें दिन एक नहीं बल्कि दो दर्रों, नके ला और लाचुंग ला को पार करते हुए, सरचू से पांग तक 80 किलोमीटर की आश्चर्यजनक दूरी तय की. यह उपलब्धि उनके असाधारण धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. अंश जमशेदपुर के डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है. वह नॉर्दर्न टाउन के जुबली ऑफिसर्स फ्लैट में रहता हैं. मूल रूप से छपरा बिहार के रहने वाले अंश प्रकाश की दो बड़ी बहनें हैं. मां बिमला एक गृहिणी हैं और पिता यूपी सिंह टाटा स्टील में असिस्टेंट मैनेजर हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही