Search

 
 
 

जमशेदपुर : खेमाशुली में चौथे दिन भी रेल चक्का जाम से 140 ट्रेनें रद्द

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : खेमाशुली व अन्य स्टेशनों पर पिछले चार दिनों से रेल चक्का जाम होने के कारण रेलवे की ओर से 140 से भी ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. यह ट्रेनें पिछले चार दिनों से नहीं चल रही है. कुर्मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर रेल चक्का जाम किया जा रहा है. इस मामले में चार दिनों के बाद भी किसी तरह का फैसला नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी रेल यात्रियों को ही हो रही है. रेल सेवा पूरी तरह से बाधित हो गयी है. हावड़ा-टाटा रेलखंड तो पूरी तरह से ही बाधित है. मुंबई और दिल्ली की ट्रेनें टाटानगर स्टेशन होकर नहीं चल रही है. रेल यात्री बार-बार स्टेशन पर पहुंचकर रेल सेवा की जानकारी ले रहे हैं, लेकिन उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है. उन्हें साफ कहा जा रहा है कि आदेश के बाद ही रेल शुरू की जा सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unveiling-of-the-statue-of-veer-shaheed-raghunath-singh-in-kustulia-village/">जमशेदपुर

: कुस्तुलिया गांव में वीर शहीद रघुनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण

65 ट्रेनों का बदला गया है मार्ग

कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को रेलवे की से चलायी जा रही है, लेकिन उसका भी मार्ग बदल दिया गया है. अबतक कुल 65 ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है. मार्ग बदलकर चलाये जाने से सभी रेल यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. अगर टाटानगर स्टेशन से हावड़ा की तरफ जाना हो तो रेल सेवा नहीं है. मुंबई और दिल्ली की ट्रेनें टाटानगर स्टेशन होकर नहीं चल रही है. मुरी और चांडिल से ही ट्रेनों का मार्ग बदल दिया जा रहा है. ट्रेन गंतव्य तक घंटों लेट से पहुंच रही है, लेकिन कम दूरी वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है.

69 ट्रेनों को किया गया है टर्मिनेट

जहां तक रेल सेवा बहाल हो सकती है वहां तक रेलवे की ओर से ट्रेनों को चलाने का काम किया जा  रहा है. रेलवे की ओर से अबतक 69 ट्रेनों को टर्मिनेट कर चलाने का काम किया जा रहा है. इसका लाभ भी सभी रेल यात्रियों को नहीं मिल पा रही है. पैसेंजर ट्रेनों का तो हाल बेहाल है. रेल सेवा का लाभ लेने वाले यात्री अब ट्रेन के फिर से शुरू होने की बाट जोहने को विवश हैं. टाटानगर रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां पर यात्रियों के लिये सहायता केंद्र की सुविधा दी गयी है. यहां पर रेल यात्रियों को ट्रेन से संबंधित सभी तरह की जानकारियां मिल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chakradharpur-10th-student-injured-due-to-bike-collision/">जमशेदपुर

: बाइक की ठोकर से चक्रधरपुर 10वीं का छात्र घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही