Search

 
 
 

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर के रक्तदान शिविर में 140 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

 
  • पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में किया गया आयोजन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) स्व. दिनेश चौधरी की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार को चैम्बर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 140 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन धालभूम के अनुमंडलाधिकारी पारूल सिंह एवं टाटानगर रेलवे स्टेशन के एआरएम अभिषेक सिंघल ने संयुक्त्त रूप से किया. इस अवसर पर स्व. दिनेश चौधरी के परिवार के सदस्य भी उपस्थिति रहे. मौके पर धालभूम एसडीओ व एआरएम ने चैम्बर के कार्यों की सराहना की. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि स्व. दिनेश चौधरी चैम्बर के एक कर्मठ सदस्य रहे और एक पदाधिकारी के रूप में भी विभिन्न पदों पर रहते हुये उन्होंने व्यवसायी उद्यमियों के प्रति सदा निष्पक्ष रूप से कार्य किया. वे कोरोना काल में जनहित में व्यवसायी उद्यमियों की समस्याओं को सुलझाने और जनहित के कार्य करते हुये कोरोना पीड़ित होने के बाद उनका निधन हो गया. इसे भी पढ़ें : Patamada">https://lagatar.in/patamada-anvesha-sanstha-provided-financial-support-to-bangurda-high-school/">Patamada

: बांगुड़दा हाई स्कूल को अन्वेषा संस्था ने किया आर्थिक सहयोग 

इस अवसर पर ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्व. दिनेश चौधरी के परिवार के सदस्य आनंद चौधरी, सुरेश चौधरी, विशाल चौधरी, श्वेता चौधरी, सृष्टि चौधरी, ईमा अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल एवं अंकित गोयल थे. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया के अलावा अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही