Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मेडिकल व इंजीनियरिंग की आकांक्षा प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1498 विद्यार्थी

Jamshedpur (Anand Mishra) : जैक की ओर से आयोजित आकांक्षा इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के सात हाईस्कूलों में आयोजित हुई. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 1955 विद्यार्थियों ने निबंधन कराया था. इसमें से 1498 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. कुल 458 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी. इंजीनियरिंग की परीक्षा में 939 में से 727 तथा मेडिकल कोचिंग के लिए आयोजित परीक्षा में 870 में से 662 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. यह परीक्षा राजस्थान विद्या मंदिर हाईस्कूल साकची, गुरुनानक हाईस्कूल साकची, एडीएल सोसाइटी साकची, डीबीएमएस गल्र्स हाईस्कूल कदमा, साकची हाईस्कूल, हिंदुस्तान मित्र मंडल हाईस्कूल गोलमुरी, जमशेदपुर हाईस्कूल में आयोजित हुई. इसे भी पढ़ें  : धनबाद">https://lagatar.in/clash-between-two-groups-of-prisoners-in-dhanbad-divisional-jail-more-than-6-injured/">धनबाद

मंडल कारा में कैदियों के दो गुटों में संघर्ष, 6 से अधिक घायल

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थियों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

आकांक्षा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मेडिकल व इंजीनियरिंग के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 40-40 विद्यार्थियों को राज्य सरकार निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की प्रतियोगिता में भाग ले सकेे तथा सफल हो सके। यह प्रशिक्षण रांची में दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही