Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : खासमहल के तरूण सुडेरा की 15 एकड़ जमीन भू-माफियाओं ने कब्जा कर ली, जनता दरबार में डीसी से की शिकायत

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर अंचल कार्यालय से सटे खासमहल के रहने वाले तरूण सुडेरा एवं उनके परिवार के नाम की 15 एकड़ जमीन भू-माफियाओं ने कब्जा ली. सभी जमीन बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर है. अपने परिवार की जमीन वापस पाने के लिए तरूण सुडेरा ने डीसी से गुहार लगायी. सोमवार को गोविंदपुर में जनता दरबार लगा था. जहां तरूण सुडेरा अपने जमीन के कागजात के साथ पहुंचे तथा डीसी को जमीन का ब्यौरा समर्पित करते हुए भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की. तरूण सुडेरा द्वारा सौंपे गए कागजात का अवलोकन करने के बाद उपायुक्त ने इस संबंध में अंचल कार्यालय से रिपोर्ट मंगाने तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/https-lagatar-in-jamshedpur-district-conference-of-class-iv-government-employees-association-on-july-2/">जमशेदपुर

: चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 2 जुलाई को

बिल्डर मोहन सिंह ने धोखाधड़ी से बेच दी जमीन

तरूण सुडेरा ने बताया कि उनकी बागबेड़ा में अलग-अलग जगहों पर जमीन थी. कुछ जमीन की देखभाल एवं प्रबंधन का जिम्मा उनके पिता हरवंश लाल सुडेरा ने सोनारी के बिल्डर मोहन सिंह उर्फ चंद्रभूषण सिंह को दिया. चंद्रभूषण सिंह ने एग्रीमेंट के विपरीत अधिकांश जमीन को स्थानीय लोगों को प्लॉटिंग करके एग्रीमेंट के आधार पर बेच दिया. इसकी जानकारी होने के बाद तरूण सुडेरा ने थाने में मामला दर्ज कराया. जिसमें मोहन सिंह उर्फ चंद्रभूषण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मामला अभी अदालत में विचाराधीन है. इसी बीच सीपी टोला में स्थित जमीन के एक हिस्से पर पूर्व मुखिया पहाड़ सिंह के द्वारा कब्जा किया गया है. हालांकि पहाड़ सिंह इसे अपनी पुस्तैनी जमीन बता रहे हैं. पहाड़ सिंह के अनुसार 1932 के खतियान में उनके दादा दुबला भूमिज के नाम जमीन रैयतदार के रुप में दर्ज है. 1964 में उक्त जमीन जवाहरलाल सुडेरा के नाम पर चढ़ गया है. इस संबंध में उन्होंने जल्द ही वे टायटल सूट दायर करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fed-up-with-the-harassment-the-married-woman-reached-the-police-station-the-sho-reprimanded-her-husband/">आदित्यपुर

: प्रताड़ना से तंग आ कर थाना पहुंची विवाहिता, थानेदार ने पति को लगाई फटकार

उद्यन आईटीआई ने 35 कट्टा जमीन पर कब्जा जमाया

तरूण सुडेरा ने बताया कि उनकी बागबेड़ा बड़ौदा घाट रोड में 53 कट्ठा जमीन है. उक्त जमीन को उद्यन आईटीआई संस्थान चलाने के लिए शंकर पाठक नामक व्यक्ति ने एग्रीमेंट के तहत भाड़े पर लिया. कुछ वर्षों तक नियमित रुप से रेंट देने के बाद शंकर पाठक ने रेंट देना बंद कर दिया. चूंकि जमीन का एग्रीमेंट हरवंश लाल सुडेरा (तरूण सुडेरा के पिता) के नाम से था. लिहाजा हरवंश लाल सुडेरा के निधन के बाद शंकर पाठक ने रेंट देना बंद कर दिया. जिसका लाखों रुपया अभी बकाया है. तरूण सुडेरा ने बताया कि वर्ष 2008 से वे अपनी जमीन वापस लेने के लिए अंचल कार्यालय, बागबेड़ा थाना एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के पास अर्जी लगा रहे हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि डीसी इस मामले में जांच करवाकर उन्हें न्याय दिलाएंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-weather-of-the-city-changed-due-to-cyclonic-circulation-drizzle-started-with-strong-wind/">जमशेदपुर

: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बदला शहर का मौसम, तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी शुरु

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही