Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मृत मजदूर के परिजनों को मिला 15 लाख रुपए मुआवजा

Jamshedpur (Rohit kumar) : गोविंदपुर थाना अंतर्गत स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी परिसर में हुए एक हादसे में ठेकाकर्मी श्रीजीव विश्वास की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन द्वारा मुआवजे की घोषणा के बाद परिजनों ने प्रदर्शन को समाप्त कर दिया. कंपनी प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपए मुआवजा और तत्काल 40 हजार रुपया सहायता राशि प्रदान की गई. बता दें कि गुरुवार रात लगभग 9.30 बजे स्टील स्ट्रिप्स कंपनी में ट्रक की चपेट में आकर श्रीजीव गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद प्रबंधन ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. श्रीजीव मूल रूप से घाटशिला का रहने वाला था, वह अपने परिवार के साथ छोटा गोविंदपुर में रह रहा था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-transformer-bad-for-eight-days-in-jantkata-villagers-upset/">बहरागोड़ा

: जांतकाटा में आठ दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही