Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए आये151 आवेदन, प्रवेश परीक्षा 25 जून को

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में इस वर्ष से पीएचडी की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर ली गयी है. इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल थी. मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न विषयों में पीएचडी के लिए विश्वविद्यालय को 151 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-should-not-show-off-work-only-then-they-will-be-able-to-win-the-summer-of-2024-rajesh-thakur/">जमशेदपुर

: कार्यकर्ता दिखावा नहीं, काम करें तभी 2024 का समर जीत पाएंगे : राजेश ठाकुर
जिन विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी, होम साइंस गणित, संगीत, ओड़िया, राजनीति विज्ञान और उर्दू शामिल है. पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है. अधिसूचना के अनुसार 14 मई को होनेवाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. इसके साथ ही नयी तिथि की घोषणा की गयी है. यह परीक्षा आगामी 25 जून को होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही