Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान 16 विद्यार्थियों को सालाना 315000 का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है. अरका जैन यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के डीन हिमांशु कुमार सिन्हा ने बताया कि गत शनिवार को बी2बी मेडिकल सप्लाइज कंपनी, मेडिका बाजार की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था. इस कैम्पस ड्राइव में यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर के एमबीए, बी फार्मा, डी फार्मा, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की प्रतिभा को दो चरणों में परखा गया. पहले चरण में ग्रुप डिस्कशन हुआ, जिसमें कुल 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसके अगले राउंड के लिए 28 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. उसके बाद अगले राउंड में एचआर इंटरव्यू हुआ. इनमें अंतिम रूप से 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/monsoon-at-the-mouth-of-jharkhand-signs-of-favorable-change-in-weather/">झारखंड
के मुहाने पर मानसून, मौसम में अनुकूल बदलाव के संकेत मेडिकाबाजार एचआर से इंटरव्यू पैनल सदस्य राजेश शेट्टी एवं विशाल ने प्रतिभागी छात्रों की सराहना की और कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र काफी प्रतिभाशाली हैं. दोनों ने भविष्य में भी यहां कैम्पस प्लेसमेंट करने का आश्वासन दिया है. विद्यार्थियों का चयन बिजनेस एनालिस्ट के प्रोफाइल पर हुआ है. सभी का जॉब लोकेशन अलग-अलग है. कंपनी को-ऑर्डिनेट कर रहीं प्लेसमेंट एग्जीक्यूटिव ज़ेबा बुख्तयार ने कहा कि एमबीए से अंचला कुमारी, टिया कुमारी, बी फार्मा से सोनाली कुमारी, अब्दुल वासिक, शुभम कुमार, एएम शोभित, अमन कुमार, सत्यम कुमार, स्नेहा रॉय, पीयू दास, डी फार्मा से अब्दुल रहमान खान, शालिनी सिंह, सूरज कुमार मिश्रा, पंकज मिश्रा, शिवम कुमार एवं शुभोजीत दास का चयन हुआ है. विद्यार्थियों की इस सफलता पर कैम्पस में हर्ष है. विश्वविद्यालय निदेशक अमित श्रीवास्तव, कुलपति डॉ एसएस रज़ी एवं डीएसडब्ल्यू डॉ अंगद तिवारी ने चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment