Search

 
 
 

जमशेदपुर: 16वां मोहन सिंह मेमोरियल फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट 17 सितंबर को

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : यूनाइटेड फुटबॉल एसोसिएशन मनीफीट के तत्वावधान में तथा एससीसीएन न्यूज के सहयोग से 16वें मोहन सिंह मेमोरियल फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 17 सितंबर को किया जाएगा. यह एक दिवसीय टूर्नामेंट डीवीसी ग्राउंड मनीफीट में शाम सात बजे से शुरू होगा. इसमें कुल 32 टीमों को ही भाग लेने की अनुमति होगी. एक मैच 15 मिनट का होगा. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-newtech-auto-company-is-ready-to-give-20-bonus-to-the-workers-the-union-expressed-happiness/">आदित्यपुर

: न्यूटेक ऑटो कंपनी मजदूरों को 20 फीसदी बोनस देने को हुआ तैयार, यूनियन ने जताई खुशी

हर टीम के लिए एंट्री फीस 3500 रुपये

मैच ड्रॉ होने पर पेनाल्टी शूट आउट से विजेता चुना जाएगा. अम्पायर का निर्णय ही अंतिम होगा. हर टीम को अपनी जर्सी व एक फुटबॉल लाना अनिवार्य होगा. हर टीम के लिए एंट्री फीस 3500 रुपये तय किया गया है. पंजीकरण की अंतिम ति​थि 14 सितंबर है. सभी मैचों में रेफरी की भूमिका जेएसए के रेफरी ही निभाएंगे.

विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार

इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा. रनर टीम को 30 हजार,  तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को पांच हजार और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी पांच हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे. यह जानकारी गुरुवार को एससीसीएन न्यूज के साकची कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एससीसीएन के डायरेक्टर प्रशांत सिंह पुतुल, धर्मेंद्र, रतन व राजेश सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दी. इसे भी पढ़ें: राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-country-karam-festival-to-be-held-on-september-11-preparations-in-full-swing/">राजनगर

: 11 सितम्बर को आयोजित होगा देश करम महोत्सव, तैयारी जोरों पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही