Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर के 17 छात्रों का वॉल्वो कंपनी में चयन, 3.50 लाख पैकेज

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर में वोल्वो आईचर कंपनी की ओर से कैंपस सिलेक्शन किया गया. इसमें कंपनी की ओर से संस्थान के 17 छात्रों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया. सर्वप्रथम कंपनी द्वारा दो राउंड रिटन टेस्ट एवं इंटरव्यू लिया गया. फिर छात्रों की तकनीकी क्षमता परखी गई. परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 17 छात्रों का मल्टी ब्रांड व मल्टी डिवीजन कंपनी वोल्वो आईचर द्वारा अंतिम रूप से चयन किया गया. छात्रों की सफलता एवं मेहनत से पूरा संस्थान गौरवान्वित है. इंदौर स्थित वोल्वो कंपनी ने एनटीटीएफ के डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच के 12 विद्यार्थी सपना कुमारी, कुमारी अदिति, सुमन कुमारी, रिया कुमारी, ममता महतो, विवेक पूर्ति, अनुराग शर्मा, मुकेश कुमार, अमन कुमार, संदीप पॉल, ऋषि कुमार, सुमित कुमार तिवारी का चयन किया. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-worldwide-healthcare-system-integral-pharmacy-amod-kumar/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अभिन्न अंग है फार्मेसी : अमोद कुमार
वहीं डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग ब्रांच से चार विद्यार्थी देबांजन सेन, अनीश कुमार, गिरिराज ढोके, ऋषि कुमार एवं डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से जयंत कुमार का चयन हुआ है. सभी चयनित विद्यार्थी सत्र 2021-24 के फाइनल ईयर के हैं. इन सभी विद्यार्थियों को इंदौर स्थित वॉल्वो कंपनी द्वारा 3.50 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया है. संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं. कैम्पस प्लेसमेंट में संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला महतो ने सहयोग किया. संस्थान के उप प्राचार्य रमेश राय, हरीश, दीपक सरकार, मंजर, लक्ष्मण, दीपक ओझा, आचार्य समेत सभी प्रशिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही