Search

 
 
 

जमशेदपुर : टीएमएच में 17 वर्षीय नाबालिग ने बेटे को दिया जन्म

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टीएमएच में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया. नाबालिग द्वारा बेटे को जन्म देने के मामले की जानकारी पर पुलिस रेस हुई और परिजनों से पूछताछ शुरू की. हालांकि, परिजनों ने पुलिस को सहयोग नहीं किया और पुलिस को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. पुलिस ने नाबालिग की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़िता गोलमुरी के रामदेव बगान की रहने वाली है. पति की मौत के बाद मां पार्लर में काम कर घर चलाती है. पुलिस द्वारा पूछताछ में ना तो पीड़िता ने कुछ बताया और ना ही उसकी मां कुछ भी बता रही है. मां का कहना है कि उसे जबतक पता चला की बेटी गर्भवती है तब तक काफी देर हो चुकी थी. इसके बाद समाज में बदनामी के डर से बेटी को घर पर ही रखकर उसकी देखभाल की. प्रसव पीड़ा होने के बाद शुक्रवार को उसे टीएमएच ले गई जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-cadets-of-scout-and-guide-quenched-the-thirst-of-passengers-at-the-railway-station/">चक्रधरपुर

: स्काउट एंड गाइड के कैडेटस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बुझाई प्यास

नहीं पता किसकी है यह करतूत

पुलिस ने जब मां से इसकी पूछताछ की तो मां ने कहा कि उसे जानकारी नहीं है कि यह किसकी हरकत है. बेटी से पूछने पर उसने भी कुछ भी बताने से इंकार किया है. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी को पकड़ने की है. हालांकि पुलिस ने पोक्सो की धारा 4 और आईपीसी की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bagjanta-mines-road-displaced-committee-has-decided-to-agitate-from-may-9/">मुसाबनी

: बागजांता माइंस सड़क विस्थापित कमिटी ने नौ मई से आंदोलन करने का लिया निर्णय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही