Search

 
 
 

जमशेदपुर : उत्कल गौरव मधुसूदन दास की 175वीं जयंती मनाई गई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्कल समाज के लोगों ने शुक्रवार को गोलमुरी परिसर में स्थापित उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 175वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर उत्कल गौरव मधुसूदन दास की संपूर्ण जीवनी पर सभी उपस्थित सदस्य एवं स्कूल के विद्यार्थियों को जानकारी दी गई. स्वर्गीय मधुसूदन दास का जन्म 28 अप्रैल 1848 में ओड़ीसा राज्य के कटक जिला अंतर्गत सत्यभामापुर गांव में हुआ था. मधुसूदन दास के माता का नाम पार्वती देवी एवं पिता का नाम चौधरी रघुनाथ दास था. यह बालक आगे चलकर ओड़ीसा राज्य गठन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने अपनी पढ़ाई कटक के प्रतिष्ठित कॉलेज रेवेंसा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की बाद में कोलकाता विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन एवं मास्टर डिग्री हासिल की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kavi-sammelan-of-tata-steel-foundation-urban-services-on-30th/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील फाउंडेशन अर्बन सर्विसेज का कवि सम्मेलन 30 को

कार्यक्रम में समाज के ये लोग रहे उपस्थित

मधुसूदन दास ओड़ीसा राज्य के प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने डिग्री प्राप्त की थी. जयंती कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, महासचिव प्रदीप कुमार जेना, सचिव सुशील कुमार बिस्वाल, शैलेंद्र प्रसाद लेंका, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, कार्यकारी सदस्य श्याम सुंदर बारीक, मनोरंजन गैड, प्रदीप कुमार नायक, अमर सामल, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अल्का नंद मिश्र, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवनी कुमार दत्त, मिर्नभा साहु, त्रिलोचन गोप, तृप्ति रानी बेरा, सागरिका बेहुरा, छोटी कुमारी, निक्की कुमारी, गायत्री बेहेरा, सुनीता राऊत, शुभश्री साहू, अंजू बाला जीउ, भुवनेश्वर राय, सत्यजीत दास, सुमन रानी आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही