Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 18 छात्र श्नाइडर इलेक्ट्रिक में 2.80 लाख के पैकेज पर लॉक

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों श्नाइडर इलेक्ट्रिक कंपनीकी ओर से कैंपस सिलेक्शन किया गया. इसमें सर्वप्रथान लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया, जिसमें छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवांवित किया. गुजरात की श्नाइडर कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 18 छात्रों को 2.80 लाख रपये के पैकेज पर लॉक किया गया. सभी छात्रों ने तीनों राउंड की सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कंपनी में अपनी जगह बनाई. सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के हैं.

इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-becomes-the-first-state-private-university-to-get-a-grade-from-naac-in-three-states-including-jharkhand/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी बनी झारखंड समेत तीन राज्यों में नैक से “ए” ग्रेड हासिल करने वाली पहली स्टेट प्राइवेट यूनिवर्सिटी

चयनित छात्रों में संस्थान के डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग के शिवाशीष, गौरव कुमार, आदित्य कुमार मिश्रा, फैजान खान, आकाश राज, अनीश कुमार, नीतीश कुमार, राहुल कुमार सिंह, दिलीप कुमार, अनुराग कुमार साह, लोकनाथ महतो, हरमीत सिंह, अमन कुमार, रोहित गोराई, हर्ष यादव, एस संदीप सिंह, मोहम्मद फवाज अख्तर और आशुतोष कुमार शामिल हैं. सभी छात्रों को कंपनी ने गुजरात स्थित संयंत्र के लिए लॉक किया है. इसमें संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी. उप प्राचार्य रमेश राय के साथ पंकज कुमार गुप्ता, दीपक सरकार, हरीश कुमार, शर्मिष्ठा, मंजर, दीपक ओझा,  प्रीति, राजीव एवं उप प्रबंधक प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही