Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेम्को कीर्तन समागम में 19 श्रद्धालु अमृत पान कर बने गुरु के सच्चे सिख

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के जेम्को में आयोजित दो दिवसीय कीर्तन समागम के दौरान जमशेदपुर के 19 श्रद्धालुओं ने अमृत की दात (अमृत पान) ग्रहण कर गुरु के सच्चे सिख खालसा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया. रविवार को आजाद बस्ती (जेम्को) गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा बाबा दीप सिंह जी की शहीदी को समर्पित कीर्तन समागम के मौके पर अमृत संचार शिविर में पुरुष और महिला अमृत छक कर खालसा रूप सजे. अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अमृत संचार शिविर लगाया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-muslims-make-themselves-true-followers-of-islam-then-everyone-will-like-them-dr-javed-akhtar/">जमशेदपुर

: मुसलमान खुद को इस्लाम का सच्चा अनुयायी बनाते हैं, तो हर कोई उन्हें पसंद करेगा : डॉ जावेद अख्तर
अकाली दल के ज्ञानी सुखदेव सिंह, भाई रवीन्द्र सिंह, भाई रविन्द्रपाल सिंह, भाई हरजीत सिंह, भाई प्रितपाल सिंह के अलावा सेवादार चरणजीत सिंह (ग्रंथी), हरजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह और भाई अमृतपाल सिंह की देखरेख में अमृत छकाने की प्रक्रिया पूरी की गई. इस अवसर पर अकाली दल के सभी सदस्यों ने अमृत ग्रहण करने वाले सिखों को ज्ञान स्वरूप कहा कि अब केवल और केवल गुरु ग्रंथ साहिब को ही गुरु मानना है और राहत मर्यादा में रहते हुए सभी प्रकार की कुरीतियों और मनमत से दूर रहने का भी ज्ञान दिया गया. साथ ही साथ गुरु ग्रंथ साहिब में अंकित गुरु साहिब के सिद्धांतों को सर्वोपरि बताते हुए उन पर अमल करने का संदेश भी दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही